फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shaurya and Pratiksha triumph in the state-level Yogasana competition.

Almora News: राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शौर्य और प्रतीक्षा ने मारी बाजी

Thu, 08 Oct 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shaurya and Pratiksha triumph in the state-level Yogasana competition.
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने योगासनों की मुद्राओं से अपना हुनर दिखाया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विधायक तिवारी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में देहरादून के शौर्य रावत ने पहला, हरिद्वार के दक्ष ने दूसरा और पौड़ी के करन कुमार ने तीसरा स्थान पाया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में देहरादून की प्रतीक्षा पहले, नैनीताल की रोशनी दूसरे और ऊधम सिंह नगर की ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। जिला समन्वयक नवीन वर्मा ने बताया कि अंडर-17, अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग की योगासन प्रतियोगिताएं भी जारी हैं। नीलम पूरी, नंदा मागुनी, छब्बी जैडा, राकेश कनवाल, हिमांशु शर्मा, जितेंद्र, मंजू, दीपक, सर्वेश्वर, किरन, अंकित, ज्योति और रेनू प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। वहां नृसिंह कल्याण समिति के अध्यक्ष बीएल वर्मा, सीईओ चंदन सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह चिलवाल, धन सिंह धौनी, पंकज टम्टा, शोबन कनवाल, दीपक वर्मा, सुरेश वर्मा, कुंदन कनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed