{"_id":"6543ee3d5e2658ae540e8324","slug":"service-has-stopped-by-doctor-almora-news-c-232-1-alm1001-4630-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाहर से दवा मंगाने पर जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाहर से दवा मंगाने पर जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन की सेवा समाप्त
Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात ईएनटी सर्जन डॉ. अंकुर गुप्ता की सेवा समाप्त कर दी गई है। उन पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से बाहर से दवा मंगवाने और उन्हें धमकाने के आरोप लगे थे। जांच में आरोप सही मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
पिछले दिनों एक मरीज के तीमारदार ने ईएनटी सर्जन डॉ. अंकुर गुप्ता पर बाहर से 12 हजार रुपये की दवा मंगवाने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि विरोध करने पर उनके साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो तीमारदार ने मामले की शिकायत उनसे भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने जांच के आदेश दिए थे। आरोप सही मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने टी एंड एम कंपनी को उनके खिलाफ आरोपपत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश जारी किए। पत्र का संज्ञान लेते हुए कंपनी ने ईएनटी सर्जन की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि कंपनी की ओर से मिले पत्र के आधार पर सेवा समाप्त कर दी गई है।