फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Serious youth did not get the benefit of emergency service

Almora News: सांप के डंसने से गंभीर युवक को नहीं मिला आपातकालीन सेवा 108 का लाभ

Thu, 17 Aug 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Serious youth did not get the benefit of emergency service
अल्मोड़ा। धौलादेवी में सांप के डंसने से गंभीर युवक को आपातकालीन सेवा का भी साथ नहीं मिला। उसकी गंभीर हालत की जानकारी दर्ज कराने के बाद भी एंबुलेंस के लिए दो घंटे इंतजार करने की बात कही गई। मजबूर होकर परिजनों को युवक की जान बचाने के लिए उसे निजी वाहन से किसी तरह उसे हायर सेंटर पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन



धौलादेवी विकासखंड के ग्राम चल्थी निवासी पंकज सिंह (24) पुत्र ललित मोहन सिंह बीते बुधवार की सुबह जानवरों के साथ जंगल गया था। इस दौरान उसे सांप ने डंस लिया। साथी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचे लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक के पिता ललित ने उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाने के लिए आपातकालीन सेवा 108 से संपर्क किया। मगर एंबुलेंस के दो घंटे बाद पहुंचने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


कुछ देर परिजनों ने इंतजार किया लेकिन इस दौरान पंकज की हालत गंभीर होने लगी। मजबूर होकर परिजनों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, तब जाकर उसका उपचार शुरू हुआ। उसे एचडीयू वार्ड में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं 108 सेवा के जिला प्रभारी मनोज सामंत ने कहा कि धौलादेवी विकासखंड में मरीजों का खासा दबाव रहता है। एंबुलेंस रेफर मरीज को हायर सेंटर छोड़ने गई थी, इसलिए समय अधिक लग रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed