फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sena Open Bharti in KRC Ranikhet

रानीखेत में 15 फरवरी से होगी सेना की ओपन भर्ती रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sena Open Bharti in KRC Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना की 15 फरवरी से प्रस्तावित ओपन भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भर्ती रैली यहां सोमनाथ मैदान में होगी। भर्ती एआरओ पिथौरागढ़ की ओर से कराई जा रही है। रैली में कुमाऊं के युवा देश सेवा का जज्बा लेकर यहां पहुंचेंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने यहां सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक करके भर्ती रैली की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

भर्ती रैली 15 फरवरी से 10 मार्च तक होगी। इसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के युवा किस्मत आजमाएंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तमाम विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर भर्ती रैली की तमाम व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। तय किया गया कि भर्ती के लिए आने वाले युवाओं के ठहरने की व्यवस्था नगर के विभिन्न विद्यालयों में की जाएगी। भर्ती युुवाओं से टैक्सियों, बसों, होटलों में अधिक किराया न वसूला जाए इसके लिए टीम गठित की जाएगी। छावनी परिषद से भर्ती के दौरान अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था करेगा। तैयारी बैठक में लोनिवि, जल संस्थान, कैंट, शिक्षा, परिवहन आदि विभागों के अधिकारी, प्रतिनिधि और टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के अलावा एआरओ पिथौरागढ़ के कर्नल भाष्कर तोमर, सूबेदार मेजर केडी पडलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed