फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Selection of two state players in Indian Indoor Hockey

भारतीय इंडोर हॉकी में प्रदेश के दो खिलाड़ियों का चयन 

Fri, 07 Sep 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 07 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
  पिथौरागढ़ जिले के अरविंद पांडेय और मसूरी देहरादून निवासी साहिल सोरकर का चयन भारतीय इंडोर हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी आगामी 21 से 25 सितंबर तक होने वाली इंडोनेशिया हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इससे पहले उन्हें चेन्नई में आयोजित कैंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।  
विज्ञापन


उत्तराखंड के हॉकी प्रशिक्षक दीपक वर्मा ने बताया कि पिथौरागढ़ धार निवासी अरविंद पांडे राज्य स्तरीय और अंतर विश्वविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ शतरंज, कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखा चुके हैं। 2013 की भीषण आपदा क्षेत्र धारचूला में रेडक्रास और स्काउट की ओर से राहत और बचाव कार्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें दो बार राज्यपाल पुरस्कार, स्काउट में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। वर्तमान में एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


साहिल सोनकर पुत्र नंद लाल सोनकर मसूरी देहरादून के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में बंगलुरु हॉकी एकेडमी में हैं। उन्होंने राज्य, राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता देहरादून में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है।  प्रदेश के इन दोनों खिलाड़ियों के इंडोर हॉकी टीम में चयन होने पर राजू पंत, मनोज कन्याल, शंकर खड़ायत, मदन जोशी, हीरा कनवाल, भगवान भट्ट, पुष्कर दिगारी, डॉ. डीएस कोटाल, प्रो. जेएस रावत, डॉ. डीएस पांगती, डॉ. पंकज भट्ट, डॉ. मंजुला चंद, महेश, गोविंद, डिप्टी स्पीकर और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कैलाश शर्मा, इंडोर हॉकी के अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भूपाल चुफाल, महेश्वर दास गुप्ता, किशन खोलिया आदि ने खुशी जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed