फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Search for son-in-law and daughter from Uttarakhand to Haryana after father-in-law's death

Almora News: ससुर की मौत के बाद दामाद और बेटी की उत्तराखंड से हरियाणा तक तलाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Search for son-in-law and daughter from Uttarakhand to Haryana after father-in-law's death
दन्या (अल्मोड़ा)। धौलादेवी ब्लॉक के सेली गांव में ससुर की हत्या के बाद आरोपी दामाद और उसकी पत्नी की तलाश उत्तराखंड से हरियाणा तक की जा रही है। आरोप है कि हरियाणा से आए दामाद ने धारदार हथियार से हमला कर चंद्रशेखर पांडेय की हत्या कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर पांडेय की मौत के बाद से सेली गांव में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में दन्या थाने में परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सेली गांव निवासी चंद्रशेखर पांडेय के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। चंद्रशेखर के कुछ रिश्तेदार हरियाणा में रहते हैं। उन्हीं के माध्यम से उन्होंने अप्रैल में अपनी बड़ी बेटी की शादी हरियाणा निवासी युवक से कराई थी। विवाह और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बीच हुई इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने चंद्रशेखर की पत्नी और अन्य बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और पति-पत्नी मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत ने बताया कि सेली गांव में हुई घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा छोड़कर गांव लौटे थे चंद्रशेखर
लंबे समय से हरियाणा में रह रहे चंद्रशेखर पांडेय (52) कुछ समय पहले अपने गांव पैतृक सेली लौटकर खेती-बाड़ी करने लगे थे। शनिवार को दामाद और बेटी अचानक गांव पहुंचे थे। आरोप है कि रविवार को किसी बात को लेकर विवाद के बाद दामाद ने चंद्रशेखर पर धारदार हथियार (पाटल) से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं और सिर पर गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव और सिर की हड्डी में फ्रैक्चर होने से उनकी मौत हुई।


ग्रामीण बोले- बाहरी लोगों पर नजर रखना जरूरी
घटना के बाद सेली गांव के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के बाद लोग घटना के बारे में खुलकर बोलने से भी कतरा रहे हैं। बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि बाहरी स्थानों से गांव में आने वाले लोगों पर नजर रखी जानी चाहिए। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है।

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed