फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SDM arrived to persuade the villagers sitting on dharna, talks failed

Almora News: धरने पर बैठे ग्रामीणों को मनाने पहुंचे एसडीएम, वार्ता विफल

Thu, 04 Jul 2024 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 04 Jul 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
SDM arrived to persuade the villagers sitting on dharna, talks failed
गरुड़ के डाकघट में आंदोलकारियों से वार्ता करते एसडीएम  जितेंद्र वर्मा। संवाद
गरुड़ (बागेश्वर )। लाहुरघाटी के ग्रामीणों का पांच सूत्री मांगों को लेकर डाकघट में चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों की एसडीएम से एक घंटे तक हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। ग्रामीणों ने समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लाहुरघाटी के ग्रामीण जूनियर हाईस्कूल जखेड़ा का उच्चीकरण, पाडुंस्थल को ट्रैकिंग मार्ग से जोड़ने, भगदानू सुराग मोटर मार्ग का निर्माण करने, सुराग मोटर मार्ग के मुआवजे का भुगतान करने आदि मांगों को लेकर आठ दिन से डाकघट में धरने में बैठे हैं। एसडीएम गरुड़ जितेंद्र वर्मा बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलकारियों की समस्याओं को सुना। एसडीएम की आंदोलनकारियों से मांगों के संबंध में एक घंटे तक वार्ता भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। एसडीएम ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि जिला स्तर की मांगों का निराकरण शीघ्र किया जाएगा। शासन स्तर की मांगों के निराकरण के लिए शासन को लिखा जाएगा। इधर जिपं सदस्य इंद्रा परिहार, पूर्व जिपं सदस्य जितेंद्र मेहता ने धरनास्थल पर जाकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। धरने पर चंपा देवी, तारा सिंह, भगवत सिंह, मंगल सिंह, मोहन राम, भगवती देवी, शांति आदि बैठे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed