{"_id":"64c40a78de32de24410207a4","slug":"schools-will-be-rejuvenated-with-rs-33-lakh-almora-news-c-232-1-alm1001-1144-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 33 लाख रुपये से होगा विद्यालयों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 33 लाख रुपये से होगा विद्यालयों का कायाकल्प
Sat, 29 Jul 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
भतरौंजखान के सिलोर में विकास कार्यों का लोकार्पण करते विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल। संवाद
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान क्षेत्र में आठ विद्यालयों का 33.24 लाख रुपये से कायाकल्प होगा। विद्यालयों की मरम्मत, खेल मैदान और शौचालयों का निर्माण होगा
शुक्रवार को सिलोर में विद्यालयों में विकास कार्यों का विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय चिलियानौला में पांच लाख रुपये, पौडाकौठार प्राथमिक विद्यालय में दो, टानारौली प्राथमिक विद्यालय में चार और उच्चतर प्राथमिक विद्यालय डौडाखाल में 4.74 लाख रुपये से सुधारीकरण कार्य होगा।
वहीं जीआईसी लोधियाखान में ढाई लाख रुपये और जीआईसी रधुरीपीपल में पांच लाख, प्राथमिक विद्यालय जैनोली में तीन लाख रुपये से शौचालय का निर्माण होगा। प्राथमिक विद्यालय मनारी में सात लाख रुपये से खेल मैदान और चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार भी इसके लिए गंभीर है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया।
विज्ञापन
यहां स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट, सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक हरी प्रकाश, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत, चंदन सिंह, चंद्रशेखर भट्ट, गणेश राम, निर्मला आर्य, कुबेर सिंह, पूरन सिंह, कैलाश उप्रेती आदि मौजूद रहे।