{"_id":"5bad1c09867a55239a792cc6","slug":"school-kids-excited-to-see-american-soldiers-among-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने बीच अमेरिकी सैनिकों को पाकर उत्साहित नजर आए स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने बीच अमेरिकी सैनिकों को पाकर उत्साहित नजर आए स्कूली बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में हाथ आजमाते भारतीय और अमेरिकी सैनिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आतंकवाद और विद्रोह की चुनौतियों से निपटने को यहां चौबटिया में भारत और अमेरिकी सैनिकों का साझा युद्धाभ्यास अंतिम चरण में है। युद्धाभ्यास के तहत दोनों देशों के सैनिकों ने संगठनात्मक संरचना, आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया। वहीं खेलों के माध्यम से भी पसीना बहाया। अमेरिकी सैनिकों ने आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल जाकर बच्चों से मुलाकात की।
मालूम हो कि भारत और अमेरिकी सेना के बीच यह 14वां साझा युद्धाभ्यास है। आतंकवाद की वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों की सेनाएं गहन अभ्यास में जुटी हुई हैं। जंगलों में छिपे और गांव हाइजैक करने वाले आतंकियों को मार गिराने के लिए दोनों देशों की सेनाओं ने अभी तक कई आपरेशनों को अंजाम दिया है। जमीनी युद्ध में माहिर मानी जाने वाली भारतीय सेना के युद्धकौशल से अमेरिकी सैनिक काफी कुछ सीख रहे हैं। भारतीय सैनिक अमेरिकी सैनिकों से तकनीकी युद्धकला की बारीकियां सीख रहे हैं।
सैन्य सूत्रों के मुताबिक युद्धाभ्यास के दौरान खेलों में भी दोनों देशों के सैनिक पसीना बहा रहे हैं। अमेरिकी सैनिकों ने आज चौबटिया स्थित आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल जाकर स्कूली बच्चों और शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों के तमाम सवालों के जवाब भी सैनिकों ने दिए। अपने को अमेरिकी सैनिकों के बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।