{"_id":"590472e74f1c1b1035c0ea68","slug":"school-for-three-years-with-a-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से एक शिक्षक के सहारे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से एक शिक्षक के सहारे विद्यालय
almora
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राथमिक स्कूल धामस एक शिक्षक के सहारे चल रहा है। विद्यालय में तीन साल से शिक्षक का पद रिक्त होने के कारण स्कूली बच्चों के पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति समेत क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रिक्त पद को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने 15 दिन के भीतर स्कूल में रिक्त शिक्षक का पद नहीं भरे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हवालबाग विकासखंड के प्राथमिक स्कूल धामस में वर्तमान में 42 बच्चे पढ़ रहे हैं। जिसमें 95 प्रतिशत बच्चे अनुसूचित जाति के हैं, लेकिन छात्र संख्या होने के बावजूद पिछले तीन साल से स्कूल एक शिक्षक के सहारे चल रहा है। पद रिक्त होने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई पर असर हो रहा है, जो कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के साथ ही बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को दर्शा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप में समस्या से कई बार अवगत करा दिया है, लेकिन पद नहीं भरे जाने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से 15 दिन के भीतर स्कूल में शिक्षक का पद नहीं भरे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रेमा देवी, प्रधान गीता देवी के अलावा ललित राम, खष्टी देवी, प्रेमा देवी, हरुली देवी, काजल आर्या, आशा देवी, मीना देवी, आनंद राम, राधा बिष्ट, पिंकी देवी, चंद्रा देवी, शांति देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन