{"_id":"5b9e9bd2867a557ff47ddeba","slug":"school-children-take-out-a-grand-cultural-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में स्कूली बच्चों ने निकाला भव्य सांस्कृतिक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में स्कूली बच्चों ने निकाला भव्य सांस्कृतिक जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
नंदा देवी मंदिर अल्मोड़ा के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में चल रहे प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव के तहत रविवार को छात्र-छात्राओं द्वारा निकाला गया सांस्कृतिक जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस के बाद बच्चों ने नंदादेवी मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले सुबह धार की तूनी से कदली वृक्षों को शोभायात्रा के साथ नंदादेवी मंदिर परिसर में लाया गया।
चंद वंशज पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने मंदिर में कदली वृक्षों की विधि विधान के साथ पूजा की। बाद में मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण प्रारंभ हुआ और रात को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मंदिर में नंदाष्टमी की पूजा सोमवार 17 सितंबर को होगी।
नंदादेवी मंदिर के पुजारी हरीश चंद्र जोशी ने कदली वृक्षों की पूजा कराई। दोपहर में सोलह विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ड्योड़ीपोखर से नगर तक सांस्कृतिक जुलूस निकाला। जुलूस में बच्चे नंदा-सुनंदा की झांकी समेत विभिन्न झांकियों को लेकर चल रहे थे। छात्राएं छोलिया नृत्य करते आकर्षण का केंद्र बने। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने जुलूस का उद्घाटन किया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंचा। यहंा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन गीता मेहरा ने किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, केवल सती, मंदिरसमिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
कदली वृक्ष से बनाई गई मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति
अल्मोड़ा। नंदादेवी मंदिर अल्मोड़ा में मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति निर्माण स्थानीय युवकों द्वारा किया गया। कदली वृक्ष, वस्त्र, रिंगाल आदि वस्तुओं से मूर्तियां बनाई गई। मूर्ति बनाने वालों में अर्जुन सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, रवि गोयल, दीपक जोशी, डा. सीपी वर्मा, रक्षित साह, नितेश तिवारी, प्रकाश जोशी, अशोक जोशी आदि शामिल हैं।
सांस्कृतिक जुलूस तथा कार्यक्रम में कुर्मांचल एकेडमी प्रथम
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रम में कूर्मांचल एकडेमी, एनबीयू इंटरनेशनल स्कूल, विक्टर मोहन जोशी कन्या इंटर कालेज एनटीडी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। एसएसबी के जवानों ने आकर्षक बैंड वादन किया। जिला और नगर व्यापार मंडल, विक्टोरिया क्लब की ओर से जुलूस में शामिल बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।
नंदा देवी मेले में आज होंगे यह कार्यक्रम
सुबह चार बजे: भक्तों द्वारा महाअष्टमी की पूजा।
दोपहर 12 बजे से महिलाओं की कुमाऊंनी झोड़ा प्रतियोगिता।
सायं सात बजे से रंगारंग सांस्कृतिक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम।
शाम पांच बजे: राज परिवार की महिलाओं द्वारा अष्टमी पूजा।
शाम आठ बजे: राज परिवार द्वारा महाअष्टमी पूजन।