फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sawan Mela in Almora

कुमाऊंनी दुल्हन सजाओ में स्नेहलता ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sawan Mela in Almora
अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित सावन मेले के दौरान नृत्य क? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित सावन मेले लगे स्टॉलों पर खरीदारों की भीड़ रही। मेले में हुई कुमाऊंनी दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में स्नेहलता, हीरा कनवाल, अरुणा मेहता क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन

सेली सजाओ प्रतियोगिता में हीरा कनवाल, हेमा कांडपाल, तारा तिवारी, कुमाऊंनी व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में लता बोरा, सुधा पंत, इंदिरा गनघरिया, ऐपण प्रतियोगिता में ज्योति द्विवेदी, प्रीति पांडे, शिखा भोज, मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि बिष्ट, योगिता मेहरा, प्रियांशी पटवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। इला शाह, मीरा जोशी, पूजा पंत, अखिलेश थापा, शिवानी वर्मा, रूपल वर्मा निर्णायक थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसएसपी की पत्नी रितु राय ने कहा कि सावन मेले में आकर कुमाऊंनी संस्कृति को अच्छी तरह समझने और जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान कर कुमाऊंनी व्यंजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह भी कुमाऊंनी व्यंजन बनाने की विधि सीखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था कुमाऊंनी संस्कृति से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं करा इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बेहतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन के लिए सभी को आगे आना होगा। इस मौके पर संस्था ने आनंद बगड़वाल, मनोज सनवाल, सुशील शाह, दीपक वर्मा, अमन अंसारी, मनोज पवार, टीटू अग्रवाल को सम्मानित किया। अध्यक्षता करते हुए संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी का आभार जताया। नीता उपाध्याय और सचिव पुष्पा सती ने संचालन किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, रीता जोशी, मंजू जोशी, चंद्रा अग्रवाल, राधिका जोशी, सुनैना मेहरा, दीपा सतीश जोशी, ममता चौहान, रेखा चौहान, दीपा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed