फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sanoli women will campaign against drugs

नशा और बुराईयों के खिलाफ अभियान चलाएंगी सैनोली की महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sanoli women will campaign against drugs
अल्मोड़ा के सैनोली में महिला मंगल दल के गठन के मौके पर मौजूद महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जैंती तहसील के ग्राम पंचायत सैनोली में सर्व सम्मति से महिला मंगल दल का गठन किया गया। इस मौके परपनुली देवी महिला मंगल दल अध्यक्ष, हेमा देवी उपाध्यक्ष, मुन्नी देवी सचिव, गीता नेगी उप सचिव, हेमा देवी कोषाध्यक्ष चुनी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा गंगा देवी, बचुली देवी, दीपा नेगी, पनुली देवी, आनंदी देवी, तारी देवी, बसंती देवी, भावना नेगी, नंदी देवी, ममता बिष्ट, विशनी देवी को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया। महिला मंगल दल ने नशा समेत अन्य बुराईयों के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया। महिला मंगल दल के पदाधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बैठक में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को नशे समेत अन्य सामाजिक बुराईयों के खिलाफ जागरूक करने का फैसला लिया गया। एडवोकेट किरन नेगी ने गांव की महिलाओं को हर प्रकार सहयोग का वादा किया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे जानकारी दी। नव युवक मंगल दल मीडिया प्रभारी जगदीश सिंह नेगी ने भी गांव के विकास के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षिका कलावती नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed