{"_id":"587122604f1c1b0b32159410","slug":"sanjay-mohit-also-accused-of-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय हत्याकांड का मुख्य आरोपी मोहित भी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय हत्याकांड का मुख्य आरोपी मोहित भी दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखोली के चर्चित संजय फर्त्याल हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल को भी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मोहित ने जुर्म स्वीकार लिया है। मोहित ने ही मृतक संजय के सिर पर गोली चलाई थी। तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
एक साल पहले 14 जनवरी को उत्तरायणी पर्व की रात पिलखोली में रात्रि जागरण के दौरान 24 वर्षीय युवक संजय पुत्र स्व. धरम सिंह की उसी के साथियों सूरज चिलवाल पुत्र रमेश चिलवाल, जगदीश फर्त्याल पुत्र दीवान सिंह, मोहित फर्त्याल पुत्र पूरन सिंह, भानु पंत पुत्र हेम पंत ने हत्या कर दी थी, इसके बाद संजय की सिर कटा धड़ और सिर भी बरामद हो गया था। एक साल से पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी थी। बीती तीन जनवरी को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मोहित फरार था, एसएसआई हरीश प्रसाद ने बताया कि मोहित को शुक्रवार की रात उसके पिलखोली स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मोहित ने जुर्म कुबूल किया है। कहा कि सूरज संजय पर उसकी दुकान में काम करने का दबाव बना रहा था, लेकिन संजय अपनी दुकान खोलना चाहता था। जागरण की रात इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। वह लोग शराब के नशे में थे, पहले उन्होंने संजय को बेहोश किया, इसके बाद मोहित ने सूरज के तमंचे से संजय के सिर पर गोली दाग दी। बाद में उन्होंने शव को ठिकाने लगा दिया। हत्या में प्रयुक्त तमंचे को वह लोग रानीबाग (हल्द्वानी) के आस पास फेंक आए।
विज्ञापन