{"_id":"6a4008108a7c3ebedd0d1210","slug":"sanitation-workers-staged-a-sit-in-to-stop-the-contract-system-almora-news-c-231-1-bgs1005-126061-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सफाई कर्मियों ने ठेका प्रथा बंद करने के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सफाई कर्मियों ने ठेका प्रथा बंद करने के लिए दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सफाई कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद करने समेत सात सूत्री मांगों के लिए शनिवार को भी नगर निगम परिसर में धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए मांगों का जल्द निस्तारण करने की मांग की। वहीं 29 जून को नगर में सरकार के खिलाफ रैली निकालने का निर्णय लिया।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव राजपाल पवार ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन के तहत 29 जून को नगर में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
कर्मचारियों ने सफाई कार्य में ठेका प्रथा बंद करने, लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने या संविदा में समायोजित कर नियमितीकरण होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की है। उन्होंने मृतक आश्रित नियमावली में शिथिलता बरतने और पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, कर्मचारियों को पदोन्नति देने और उनके आवासों का उनको मालिकाना हक प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
धरना देने वालों में दीपक चंदेल, राजेश टॉक, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार, राजेंद्र पवार, घनश्याम बंटी, अशोक कुमार, यशपाल कुमार, शक्ति कुमार, रोहताश कुमार, भूपेंद्र कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।