फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   salary increase

चाय बोर्ड के संविदा कर्मियों का वेतन तीन हजार बढ़ेगा

Thu, 19 Nov 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 19 Nov 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
 उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने कहा है कि चाय बोर्ड में कार्यरत संविदा कर्मियों के वेतन में जल्द ही तीन हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की जाएगी। इसका लाभ तीन सौ कार्मिकों को मिलेगा। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि गैरसैंण और रुद्रप्रयाग में नई चाय फैक्ट्री खोली जाएंगी। साथ ही तीन नए मृदा परीक्षण केंद्र खोलने की भी योजना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य को समृद्धशाली बनाने में चाय की खेती महत्वपूर्ण साबित हो रही है। बंजर भूमि पर चाय की खेती शुरू की गई है। बोर्ड ने चालू वित्तीय वर्ष में एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चाय के बागान विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसमें चौखुटिया के जौरासी, गढ़वाल के खिरसू में दो-दो सौ हेक्टेयर के अलावा अन्य क्षेत्रों में चाय की पौध लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रबंधन नहीं होने राज्य में अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं हो पा रहा है। बोर्ड में नियमित निदेशक भी नहीं हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय सहायता नहीं मिलने से आर्थिक दिक्कतें भी हैं। इसके लिए सीएम विवेकाधीन कोष, मनरेगा के अलावा अन्य योजनाओं से आर्थिक संसाधन जुटाए जा रहे हैं। चाय की खेती पलायन रोकने में कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण को राजधानी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो सौ करोड़ रुपये से वहां विधानसभा भवन, विधायक आवास, सचिवालय का निर्माण शुरू कर दिया है। पिंडर से पेयजल योजना बनाई जाएगी। सरकार गैरसैंण और चौखुटिया ब्लाक को मिलाकर अगले साल 2016 में गैरसैंण को जिला घोषित करेगी। हिमालयी राज्य की राजधानी पर्वतीय क्षेत्र में ही उचित है। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, कवींद्र पंत, जगदीश पांडे, राधा पांडे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed