फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Salam Sports Wins The Match

Almora News: सालम स्पोर्ट्स की टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Salam Sports Wins The Match
अल्मोड़ा के जैंती में मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह मेहरा के साथ विजेता, उप विजेता टीमों के खिलाड़ - फोटो : ALMORA
जैंती (अल्मोड़ा)। सर्वोदय इंटर कालेज जयंती के मैदान में आयोजित राम सिंह धौनी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सालम स्पोर्ट्स की टीम ने जीता। मुक्तेश्वर एकादश की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला सालम स्पोर्ट्स और मुक्तेश्वर एकादश के बीच खेला गया। सालम स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 143 रन बनाए। जवाब में मुक्तेश्वर एकादश की पूरी टीम 14.1 ओवर में 106 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन

92 रन बनाकर एक विकेट लेने वाले सालम स्पोर्ट्स के सुरेंद्र बोरा को मैन आफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने अपनी ओर से दोनों टीमों को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। विजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद व ट्राफी, उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये ट्राफी प्रदान की गई। बाराही ट्रांसपोर्ट ने विजेता, उप विजेता टीमों को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। वहां पर पूर्व जिपं. सदस्य श्याम नारायण पांडे, कुंवर सिंह नेगी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हर सिंह नेगी, पूर्व प्रधान राजेंद्र जोशी, बलवंत नगरकोटी, प्रकाश राम, कुंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed