{"_id":"5a5b8bef4f1c1b5f268b45e1","slug":"sacrifice-mundan-and-conclave","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञोपवीत, मुंडन और कर्णभेदन संस्कार हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञोपवीत, मुंडन और कर्णभेदन संस्कार हुए
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
नगर के लिंक रोड थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में धार्मिक संस्कार कराते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर्व पर लिंक रोड थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में 20 यज्ञोपवीत, 21 मुंडन, 18 कर्णभेदन और गायत्री साधना केंद्र चितई में 35 जनेऊ, 40 मुंडन, 35 कर्ण छेदन संस्कार हुए। 45 लोगों ने दीक्षा भी ली।
विज्ञापन
लिंक रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में मकर संक्रांति पर्व पर 20 यज्ञोपवीत, 21 मुंडन, 18 कर्णभेद संस्कार संपन्न हुए। सुबह से कलशपूजन, देवावाहन, स्वस्तिवाचन के साथ संस्कार शुरू हुए। इस मौके पर यज्ञ कर सुख शांति की कामना की गई। गायत्री परिवार महिला मंडल के सदस्यों ने मंगल गीत गाए। कार्यक्रम का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि पंकज कांडपाल और भीम सिंह अधिकारी ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मीनू भट्ट, दीपा जोशी, प्रेमा कांडपाल, विद्योतमा जोशी, मंजू तिवारी, कला भाकुनी, मंजू जोशी, इंद्रा गनघरिया, मीना भैसोड़ा, उर्मिला तिवारी आदि मौजूद थे। उधर गायत्री साधना केंद्र चितई में 35 जनेऊ, 40 मुंडन, 35 कर्णछेदन संस्कार हुए। साथ ही 45 लोगों ने दीक्षा ली। इस अवसर पर गायत्री साधना केंद्र के अध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट, भुवन चंद्र मिश्रा, मनोहर सिंह, विवेकानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन