फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rudrapur the final won by 42 runs

रुद्रपुर नेे 42 रन से फाइनल मुकाबला जीता

Sun, 06 Dec 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 06 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur the final won by 42 runs

 स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के तहत स्थानीय स्टेडियम में आयोजित बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रुद्रपुर की टीम ने जीत लिया है।

विज्ञापन


टनकपुर की टीम उपविजेता रही। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल रुद्रपुर और टनकपुर की टीम के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए रुद्रपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 162 रन बनाए। प्रिंस ने 39, दीपक ने 28 रन का योगदान दिया। टकनपुर के सूरज ने 15 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टनकपुर की टीम 18.3 ओवर में 120 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर के उमेश ने 35 और मनीष ने 27 रन बनाए। रुद्रपुर के कप्तान दीपक आर्या ने 15 रन देकर तीन विकेट, गजेंद्र और नीतेश ने दो-दो विकेट लिए। रुद्रपुर की टीम ने 42 रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया। अंपायर विक्रम बोरा, सागर रावत, स्कोरर लोकेश तिवारी, कमेंट्रेटर विकास कन्नौजिया थे।

मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने खिलाड़ियों की खेल भावना को सराहा और भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर नाम रोशन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने कहा कि मेहनत से खेलकर आगे बढ़ें।


मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश मल्होत्रा ने पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता क्रिकेट कोच लियाकत अली खान की देखरेख में हुई। संचालन वालीबॉल प्रशिक्षक श्याम भट्ट ने किया। इस अवसर पर हीरा कनवाल, दीपक सेठी, राजेंद्र कुमार, अंकित पांडे, विनीत बिष्ट, मनोज बोथियाल, राजेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed