फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   RSS make people aware.

आरएसएस स्वयंसेवकों ने अभियान चलाकर कोरोना के प्रति जागरुक किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
RSS make people aware.
अल्मोड़ा में जागरुकता अभियान चलाते आरएसएस के स्वयंसेवक। - फोटो : ALMORA
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने गणवेश में सोमवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने नगर के भैरव मंदिर से होते हुए लाला बाजार, सिद्धि नौला, लोअर माल रोड, चौघानपाटा, भैरव मंदिर, धारानौला, मकेडी से होते हुए पुलिस लाइन तक अभियान चलाया। आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने, मास्क पहनकर ही बाहर निकलने, शारीरिक दूरी रखने, अति आवश्यकीय कार्य के लिए घर से बाहर निकलने का आह्वान किया।

उन्होंने ध्वनिवर्धक यंत्रों के जरिए लोगों से अनुरोध किया कि 45 वर्ष से अधिक के जिन नागरिकों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे कोरोना का टीका लगा लें। स्वयं सेवकों ने सभी से तीन परतों वाला (थ्री लेयर) मास्क पहनने का अनुरोध किया। उन्होंने बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ जमा नहीं करने को कहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed