फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rohit, Tanuja won the 800 meters race

द्वाराहाट में दो दिनी ब्लाक स्तरीय खेलों में छाए ब्लाक के खिलाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rohit, Tanuja won the 800 meters race
ब्लाक क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ प्रतिस्पर्धा में भाग लेते छात्र। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट इंटर कॉलेज में दो दिनी ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक द्वाराहाट के फील्ड ऑफीसर अभय शर्मा थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया। पहले दिन कई बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर तमाम रंगारंग कार्यक्रम हुए। संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी डीएस आर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सह संयोजक द्वाराहाट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एचसी कबडवाल और खेल समन्वयक भीम सिंह ने दो दिनी खेल गतिविधियों की रूपरेखा बताई। पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़ के साथ-साथ गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में अंडर-19 बालक वर्ग मे रोहित कबडवाल ने प्रथम और अजय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में तनुजा मेहरा प्रथम, कोमल बिष्ट द्वितीय, अंडर-17 बालक वर्ग में वीरेंद्र सिंह प्रथम, अभय नेगी द्वितीय, बालिका वर्ग में सुनीता राणा प्रथम, साक्षी नेगी द्वितीय, 400 मीटर अंडर-17 बालिका वर्ग में अनुशिखा प्रथम, चांदनी बोरा द्वितीय, बालक वर्ग में करन चंद्र प्रथम, राहुल आर्या द्वितीय, गोला फेंक में हिमांशु प्रथम, जूनियर गोला फेंक में करन बिष्ट, लंबी कूद सब जूनियर में नितिन कुमार प्रथम, चेतन अधिकारी द्वितीय, गोला फेंक बालिका में आरती नेगी प्रथम और नेहा किरौला द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed