फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Robotics-Mechanical laboratory will be gifted with Rs. 14 crore in almora

Exclusive: 14 करोड़ से मिलेगी रोबोटिक्स-मैकेनिकल प्रयोगशाला की सौगात, स्टूडेंट्स ले रहे तकनीकी शिक्षा का ज्ञान

Wed, 28 May 2025 01:11 PM IST
हीरा मेहरा संजय नयाल, संवाद
संजय नयाल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 May 2025 01:11 PM IST
सार

राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में जल्द 14 करोड़ की लागत से रोबोटिक्स- मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रयोगशाला धरातल पर उतरेगी। 

विज्ञापन
Robotics-Mechanical laboratory will be gifted with Rs. 14 crore in almora
राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में जल्द 14 करोड़ की लागत से रोबोटिक्स- मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रयोगशाला धरातल पर उतरेगी। यहां प्रयोगशाला में छात्र-छात्राएं आधुनिक उपकरणों से प्रयोग कर बदलते तकनीकी युग की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे। तकनीकी शिक्षा में निपुण होने से उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन

अल्मोड़ा से करीब 75 किमी दूर जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देने के लिए वर्ष 1975 में द्वाराहाट पॉलिटेक्निक स्थापित किया गया। यहां ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड संचालित किए गए। छात्र-छात्राओं को इन विषयों का किताबी ज्ञान तो मिल रहा है लेकिन प्रयोगशाला के अभाव में विषयों के प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। अब छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है कि जल्द 14 करोड़ की लागत से यहां आधुनिक रोबोटिक्स- मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रयोगशाला तैयार होगी। यहां छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, मशीन डिजाइन, थ्रीडी प्रिंटिंग, डिजिटल कंट्रोल सिस्टम्स जैसी तकनीकों पर काम करने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी तकनीकी दक्षता में वृद्धि होगी और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में सात ट्रेड होते हैं संचालित
द्वाराहाट पॉलिटेक्निक में वर्तमान में सिविल इंजीनियरिंग,कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, ओटोमेशन एंड रोबोटिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फार्मेसी ट्रेड संचालित हो रहे हैं। इन ट्रेडों में 712 छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में रोबोटिक्स- मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रयोगशाला के शासन से 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। प्रयोगशाला बनने से यहां तकनीकी शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा। इसका सीधा लाभ यहां के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

- डॉ. मिंटू कूंडु, प्रधानाचार्य द्वाराहाट पॉलिटेक्निक, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed