फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road safety committees remain alert: DM

 सड़क सुरक्षा समितियां सजग रहें : डीएम

Tue, 30 Jan 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Tue, 30 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Road safety committees remain alert: DM
सड़क सुरक्षा - फोटो : Self

जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा समितियों को सक्रियता से कार्य करना होगा। सड़कों के किनारे जहां पर विद्यालय हैं वहां मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, व्हाइट मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग और गति नियंत्रण बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही रिफलेक्टिव बोर्ड भी संवेदनशील क्षेत्रों में लगाएं। डीएम कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ले रहीं थीं।

विज्ञापन



डीएम ने कहा कि सड़कों के किनारे स्थायी अतिक्रमण हटाने के साथ ही होर्डिंग्स, मिट्टी हटाने के लिए अभियान चलाएं और लोनिवि के तीनों खंड इस संबंध में की जाने वाली कार्रवाई से 10 फरवरी से पूर्व अवगत कराएं। एआरटीओ वाहन चेकिंग अभियान चलाएं। प्रत्येक माह सड़क दुर्घटनाओं का विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने के साथ ही चालकों से वसूले गए अर्थदंड और वाहनों के चलान की विस्तृत रिपोर्ट दें।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी और लोनिवि को सड़कों के किनारे के विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। ब्राइटन कार्नर में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए म्यूरल लगाने के साथ ही जेल रोड का निरीक्षण कर वहां गड्ढे भरने सहित अन्य कार्य करने के निर्देश ईई लोनिवि प्रांतीय खंड को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ से रोडवेज, केएमओयू, टैक्सी और ट्रक यूनियन के साथ बैठकर कर स्पीड ब्रेकर आदि के बारे में चर्चा करने को कहा। भिकियासैंण और रानीखेत में शिविर आयोजित कर वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण करवाएं।


एसएसपी पी रेणुका देवी ने सड़कों के दोनों किनारों पर पीली पट्टी लगाने के साथ ब्राइटन कार्नर और भैरव मंदिर के पास संकेतक लगाने के निर्देश दिए। एआरटीओ पूजा नयाल ने सड़क सुरक्षा समिति के बारे में बताया। समिति के सदस्य गिरीश मल्होत्रा, डीडीओ माध्यमिक एचबी चंद ने भी विचार रखे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed