{"_id":"5ae70ce44f1c1b61098b7050","slug":"road-reaching-holly-de-home-from-mal-road-after-40-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 साल बाद माल रोड से होली-डे-होम तक पहुंची रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 साल बाद माल रोड से होली-डे-होम तक पहुंची रोड
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
केएमवीएन को हाली डे होम तक पहुंची सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार अल्मोड़ा की माल रोड से कुमाऊं मंडल विकास निगम के होली-डे-होम (पर्यटक आवास गृह) तक 40 साल बाद सड़क पहुंच गई। इस साल सीजन में होली-डे-होम आने वाले पर्यटक सीधे अपनी कार से होटल परिसर में प्रवेश कर सकेंगे, उन्हें सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। होटल तक सड़क नहीं होने से कई पर्यटक इस होटल में आना पसंद नहीं करते थे। करीब 500 मीटर सड़क बनने के साथ ही होटल को एक अच्छी पार्किंग भी उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि अल्मोड़ा में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) का होली-डे-होम 1978 में बन गया था लेकिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते माल रोड से होटल परिसर तक मोटर मार्ग नहीं बन सका। पर्यटकों को सीढ़ियों से होटल तक पहुंचना पड़ता था। जिससे उम्र दराज और पैरों में तकलीफ वाले पर्यटक यहां ठहरना पसंद नहीं करते थे। पिछले 40 साल में केएमवीएन में 36 एमडी कार्य कर चुके हैं, लेकिन किसी ने भी होटल परिसर तक सड़क बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किया। वर्तमान एमडी धीराज गर्ब्याल ने सभी बाधाएं दूर करवाने के साथ ही बजट मंजूर कराने और फिर सड़क का समय से निर्माण कराने में दिलचस्पी से काम किया।
विज्ञापन
उन्होंने मानचित्र बदलकर मार्ग को छावनी के बजाए दूसरे क्षेत्र से बनाने का फैसला लिया। वह निर्माण कार्य की प्रगति पर भी लगातार नजर बनाए रहे। अब यह मार्ग पूरा बन चुका है। केएमवीएन के प्रबंध निदेशक गर्ब्याल ने कहा कि मई में ही पर्यटकों के वाहन इस मार्ग से होकर होटल तक पहुंचेंगे। इससे एक तरफ पर्यटकों को सुविधा होगी और होटल के व्यवसाय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन