फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road construction in ranikhet

Almora News: दो सड़कों के सुधारीकरण कार्यों का शिलान्यास किया

Thu, 21 Sep 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Road construction in ranikhet
फोटो - 21 एएलएम 17पी - रानीखेत के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल सड़क कार्य का शिलान्यस करते। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने दो सड़कों के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि 56 लाख रुपये से पाली-नदुली और 4.20 करोड़ रुपये से बिल्लेख-हिड़ाम-चापड़ सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह और उनकी सरकार क्षेत्र की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कर रही है। अपनी जनता को राहत पहुंचाने के लिए वे तत्परता से काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर मनीष चौधरी, राम सिंह, सरिता पांडे, सहायक अभियंता कुंदन सिंह रावत, कनिष्ठ अभियंता गुलाम मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कपकोट में बीएसएनएल सेवा तीन दिन से ठप

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा तीन दिन से ठप है। नेटवर्क न आने से मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग करने वालों की दिक्कत बढ़ गई है। लोगों ने जल्द सेवा सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन




कपकोट में आए दिन बीएसएनएल की सेवा बाधित हो जाती है। इन दिनों भी नेटवर्क न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। मोबाइल ठप होने से कारोबारियों को भी ऑनलाइन भुगतान नहीं मिल पा रहा है। डाकखाने, बैंक, कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन संचार सेवा प्रभावित हो जाती है। बताने के बावजूद विभाग समस्या का स्थायी निदान नहीं कर पा रहा है। इधर जेटीओ गौरव तड़ागी ने बताया कि आरे के पास लाइन टूटी थी। इसकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed