फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road Construction in Garur

टानीखेत, माल्दे, सिटोली मोटर मार्ग में डामरीकरण से गड्ढों से निजात मिली एक बहुत बड़ी आबादी को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Road Construction in Garur
गरुड़ (बागेश्वर)। टानीखेत, सिटोली, अकुणाई मोटर मार्ग पर डामरीकरण से सड़क की हालत सुधर गयी है। इससे खुश ग्रामीणों ने अब विधायक चंदन राम दास से टानीखेत, फल्यांटी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की है। टानीखेत, अणां, सिटोली, माल्दे, कज्यूली, अकुणाई, फल्यांटी के ग्रामीण पिछले साल से मोटर मार्ग के डामरीकरण कर नालियां बनाने की मांग कर रहे थे। विधायक दास ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए राज्य सेक्टर मद से धन स्वीकृत कराया। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश रावत ने इसके लिए विधायक दास का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। विधायक दास ने बताया कि शीघ्र ही वह मौके पर जाकर ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का भी निराकरण करेंगे। जरूरतमंद लोगों के उपचार के लिए सीएम राहत कोष से भी धन अवमुक्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed