फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road blocked for two hours

सड़क के लिए दो घंटे जाम कर दी सड़क

Wed, 16 May 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 16 May 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Road blocked for two hours
सड़क पर बैठकर जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सड़क निर्माण में विलंब से गुस्साए लालूरी, कनोली और टिम्टा सहित कई गांवों के लोगों ने तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को चौखुटिया-रामनगर मोटर मार्ग के भगोती में सुबह साढ़े पांच बजे से चक्काजाम शुरू कर दिया। बाद में वार्ता को पहुंचे एसडीएम की मौजूदगी में पीएमजीएसवाई के ईई के लिखित आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोल दिया गया। ईई ने विभागीय स्तर की कार्रवाई दस दिन के भीतर पूरी करने के साथ ही अगस्त तक सड़क के टेंडर कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने तय समय के भीतर कार्य न होने पर 25 मई के बाद फिर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


लालूरी, टिम्टा और कनोली आदि ग्राम पंचायतों के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर आरआर की लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लगातार हो रही वादा खिलाफी और विलंब को लेकर मंगलवार को चौखुटिया तहसील कार्यालय में प्रदर्शन करने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे से चौखुटिया-रामनगर मोटर मार्ग के भगोती में चक्काजाम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


चक्काजाम की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों के साथ पहुंचे उपजिलाधिकारी रजा अब्बास ने आंदोलित ग्रामीणों से वार्ता की। इस मौके पर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता एचडी जोशी द्वारा ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया गया। जिसमें विभाग स्तर की सभी कार्रवाई दस दिन के भीतर पूरी करने और टेंडर प्रक्रिया अगस्त तक पूरी करने की बात कही गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मांग पूरी न होने पर 25 मई के बाद रणनीति तय कर फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। वार्ता में तहसीलदार सतीश बर्थवाल, संघर्ष समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष खीमानंद कांडपाल, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, हरिकृष्ण शर्मा, गिरीश कांडपाल, महेंद्र कुमार, मृदुल शर्मा, चंदन सिंह, नंदन सिंह, कमला नेगी, किरन शर्मा, बिपिन शर्मा, रामदत्त पालीवाल, पुष्पा नेगी, कुंदन सिंह, मोहन पांडे, गंगादेवी, नंदी, राधा, रेबुली, हंसी, बसंती, नंदी, दुर्गासिंह, दिनेश नेगी, रमेश पांडे, हेमंत नेगी, मिनाक्षी जोशी, धर्मा देवी, कला, पुष्पा, सरस्वती, लीला आदि तमाम ग्रामीण शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed