फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road Block in Sult

25 दिन से बंद है पैसिया-गड़कोट मार्ग, ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Road Block in Sult
पैसिया-गड़कोट मार्ग में गेठिया में सड़क पर आया मलबा। (संवाद) - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट तहसील के पैसिया-गड़कोट मार्ग पिछले 25 दिन से बंद पड़ा है। मार्ग में जगह-जगह मलबा आ गया है लेकिन लोनिवि मार्ग में आए मलबे को नहीं हटा सका है।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को पांच से आठ किमी किमी पैदल चलना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर पहाड़ी से होकर आवाजाही कर रहे हैं। मार्ग को खोलने में हो रही देरी से ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन

पैसिया-गढ़कोट मार्ग नौ किमी लंबा है। इस मार्ग से होकर तल्ला गड़कोट, मल्ला गड़कोट, गेठिया, सुवापानी, पैसिया गांव के लोग आते जाते हैं। इन गांवों की आबादी करीब पांच हजार है। पिछले माह 24 अगस्त को क्षेत्र में काफी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से इस मार्ग जगह-जगह मलबा आ गया है और मार्ग अवरुद्ध पड़ा है। ग्रामीणों को सड़क में आए मलबे के कारण पहाड़ी से होकर आना जाना पड़ रहा है। जिसमें जान का भी खतरा बना हुआ है। लोगों को घरेलू सामान, खाद्यान्न, गैस सिलिंडर, सब्जी आदि सामग्री ले जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्ग के 25 दिन से बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन लोनिवि मार्ग नहीं खोल पा रहा है। इससे लोगों को जान जोखिम में डालकर पहाड़ी से गंतव्य को जाना पड़ रहा है।

दीपक नेगी, ग्राम प्रधान गेठिया।
मार्ग में गेठिया के पास पहाड़ी से काफी अधिक मात्रा में मलबा आ रहा है। इस स्थान पर मलबा हटाने के बाद पुन: पहाड़ी से मिट्टी और बोल्डर गिर रहे हैं। एक जेसीबी मशीन मार्ग खोलने के लिए लगाई गई है। जल्द ही मार्ग खोल लिया जाएगा।
प्रदीप नौटियाल, कनिष्ठ अभियंता, लोनिवि, मौलेखाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed