{"_id":"65aab06bbae244148f06708d","slug":"road-accidents-can-be-avoided-by-following-traffic-rules-almora-news-c-232-1-alm1002-7360-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों से बचा जा सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों से बचा जा सकता है
Fri, 19 Jan 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
सल्ट में जागरूकता रैली में मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद
-सल्ट में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली जागरूकता रैली
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। शुक्रवार को सल्ट थाने से जालीखान, कवराढैय्या, मौलेखाल, शशिखाल, हिनौला, देवायल होते हुए मरचूला तक बाइक रैली निकाली गई। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने लोगों से चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहन चालकों से हैलमेट का प्रयोग करने, नशे में वाहन संचालन न करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं सड़क नियमों की अनदेखी से होती हैं। यातायत नियमों का पालन कर सड़क हादसों से बचा जा सकता है। रैली में दरोगा दीवान सिंह बिष्ट सहित कई पुलिस कर्मी शामिल रहे। संवाद