फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rituals performed at Shravani fair in Jageshwar

Almora News: जागेश्वर में श्रावणी मेले में संपन्न हुए अनुष्ठान

Wed, 26 Jul 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 26 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rituals performed at Shravani fair in Jageshwar
जागेश्वर धाम में सुंदरकांड पाठ करते भक्त। संवाद 
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में श्रावण मेले में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। मंगलवार सुबह से जागेश्वर, महामृत्युंजय, मां पुष्टि देवी, केदारनाथ और कुबेर आदि मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। इस दौरान भक्तों ने पार्थिव पूजन, महामृत्युंजय जाप, कालसर्प दोष पूजन, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान संपन्न कराए। दिन भर शिवालय बम भोले के उदघोष से गूंजते रहे। दन्या थाने के एसओ जसविंदर सिंह, आरतोला चौकी प्रभारी बलवीर सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मेले की व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। योग मैदान में बरेली के नवाबगंज से आए श्रद्धालुओं की ओर से आयोजित भंडरा मंगलवार को भी जारी रहा। इससे पहले सोमवार रात हल्द्वानी से आए कलाकारों ने विविध संस्कृतियों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए समा बांध दिया। कार्यक्रम देखने के लिए भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


जागेश्वर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में श्रावण मास के दूसरे मंगलवार को तीर्थ पुरोहित सेवा समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इससे माहौल भक्तिमय हो गया है। स्थानीय पुरोहितों के अलावा कई श्रद्धालुओं ने भी इस अनुष्ठान में भाग लिया। जागेश्वर मंदिर परिसर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार शाम को तीर्थ पुरोहित सेवा समिति के सौजन्य से सुंदरकांड पाठ किया गया। देर शाम तक चले इस संगीतमयी आयोजन से माहौल भक्तिमय हो उठा। इस मौके पर पंडित आनंद भट्ट, पंडित अशोक भट्ट, पंडित केवल भट्ट, मुकेश भट्ट, हरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed