फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rijorton build in eco sensitive zone

ईको सेंसिटिव जोन में रिजॉर्टों का निर्माण

Wed, 04 Jan 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 04 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन

हाईकोर्ट  के आदेश के बाद भी ईको सेंसिटिव जोन में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रिजॉर्टों का निर्माण किया जा रहा है। जानकारी होने पर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने कार्बेट नेशनल पार्क से सटे मरचूला इलाके में हो रहे दो रिजॉर्टों का निर्माण रुकवा दिया। इस दौरान एक रिजॉर्ट स्वामी के प्रदेश सरकार के स्वामित्व वाली 50 नाली भूमि पर दस सालों से कब्जे का मामला भी उजागर हुआ। एसडीएम ने भूमि पर कब्जा करने वाले  रिजॉर्ट स्वामी पर दस लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही वन विभाग को तीनों मामले में एक सप्ताह में मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


 एसडीएम बिनवाल ने बुधवार को मरचूला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में मरचूला में अवैध तरीके से रिजॉर्ट बनाने का मामला पकड़ में आया है। बताया कि मनीष श्रीवास्तव के रिवरक्रिक नाम से रिजॉर्ट और लीला रावत के एक अन्य रिजॉर्ट का निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने निर्माणाधीन दोनों रिजॉर्टों का काम रुकवा दिया। एसडीएम के अनुसार मरचूला में रामगंगा रिजॉर्ट की ओर से गत दस साल से प्रदेश सरकार के स्वामित्व की 50 नाली भूमि पर कब्जा करने का मामला भी उजागर हुआ है।
विज्ञापन


रिजॉर्ट स्वामी द्वारा प्रदेश सरकार की भूमि में घेराबंदी कर रिजॉर्ट का प्रवेश द्वार, बगीचा और सड़क आदि का निर्माण कराया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने वन विभाग को प्रदेश सरकार के स्वामित्व की भूमि से एक सप्ताह में कब्जा हटाने और दस सालों से भूमि पर कब्जा करने पर दस लाख रुपए जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने ईको सेंसटिंव जोन में दस किमी दायरे में व्यावसायिक भवनों के निर्माण में रोक लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed