फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Revolutionary Dhoni

अंग्रेजों के दमन के आगे नहीं झुके क्रांतिकारी धौनी

Sat, 24 Feb 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sat, 24 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की 126वीं जयंती विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई। सालम समिति अल्मोड़ा की ओर से धारानौला स्थित जिला पंचायत परिसर में आयोजित धौनी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का दमन किया, लेकिन क्रांतिदूत राम सिंह धौनी ने कभी हार नहीं मानी।

विज्ञापन


 धौनी ने सालम में ही नहीं बल्कि पूरे देश में स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाई। देशप्रेम की खातिर उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के पद को ठुकरा दिया। बंधु और स्वदेश पत्रिका का संपादन कर जनता में आजादी की जागृति फैलाई।
विज्ञापन


उन्होंने राम सिंह धौनी की मूर्ति के ऊपर छतरी लगाने और मूर्ति स्थल का सुंदरीकरण करने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सालम समिति के प्रयासों की सराहना की। अध्यक्षता समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य गोविंद लाल वर्मा और संचालन समिति अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति सचिव अमरनाथ रजवार, कोषाध्यक्ष विशन बोरा, गोपाल मेहरा, लोकमणि भट्ट, विपिन जोशी, दीवान राम आर्य, विनोद जोशी, देव सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रमणि भट्ट, गिरीश मल्होत्रा, शंकर चिलवाल, भगीरथ पांडे, देवेंद्र धौनी, विपिन भट्ट, अपर मुख्यधिकारी एमएल टम्टा, सतीश पांडे, वीरेंद्र सिंह ने विचार रखे।

समिति के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने करबला स्थित लेप्रोसी मिशन पहुंचकर अधीक्षक आनंद सिंह को कुष्ठ रोगियों के लिए खाद्य सामग्री प्रदान की। इधर स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी ट्रस्ट के तत्वावधान में सिकुड़ा बैंड स्थित धौनी पार्क में आयोजित धौनी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर एवं विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे राम सिंह धौनी ने पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया।

उन्होंने राम सिंह धौनी पार्क पटाल बिछाने, धौनी की प्रतिमा के ऊपर छत्री और टिन शेड बनाने की घोषणा की। ट्र्स्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी, धौनी जी के पौत्र ट्रस्ट सचिव भूपेंद्र नेगी, मदन लाल साह, आनंद बगड़वाल, श्याम सिंह कुटौला, इको टास्क फोर्स के मेजर प्रवीण फकरिप्पा, संजय साह रिक्खू, प्रताप सत्याल, प्रो. अरुण पंत, हर सिंह बिष्ट, कमाडेंट एमएस नेगी, अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल ने विचार रखे।

स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान उमा बिष्ट, ट्रस्ट संप्रेक्षक बसंत बल्लभ तिवारी, शांति आर्या, राम सिंह धौनी के पौत्र नरेंद्र नेगी, कल्पना नेगी, पूर्व बाल विकास अधिकारी धनी शाही, सुबेदार दीवान सिंह, रमेश चंद्र, ललित प्रसाद, केवल सिंह, गोपाल चम्याल, पूरन लाल सेन, कमल बिष्ट, रंजना भंडारी, दीप सनवाल, रंजना भंडारी, गीता कनवाल, रूप बिष्ट, हीरा सिंह मौजूद थे।


पैतृक गांव तल्ला बिनौला में भी धौनी को याद किया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी के पैतृक गांव तल्ला बिनौला में उनकी 126वीं जयंती धूमधाम मनाई गई। प्राथमिक विद्यालय तल्ला बिनौला के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में प्रधान राजेंद्र धौनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी, धौनी के पौत्र जगदीश धौनी, दीवान धौनी, माधव सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, पूर सिंह, उम्मेद धौनी, दीपा देवी, मोहनी देवी, चंपा देवी, भागरथी देवी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed