फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Revolutionary changes in Indian disorder

नोटबंदी से भारतीय अव्यवस्था में आया क्रांतिकारी बदलाव

Mon, 06 Nov 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 06 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Revolutionary changes in Indian disorder
अल्मोड़ा में भाजपा कार्यालय में हुई गोष्ठी में मंचासीन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी से भारतीय अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। जिन्हें जन-जन तक पहुंचाना होगा। पार्टी आठ नवंबर को काला धन विरोधी दिवस के रूप में मनाएगी।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता एसएसजे परिसर योग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए देश से कालाधन खत्म करने के लिए नोटबंदी जैसा क्रांतिकारी निर्णय लिया। जिसके परिणाम स्वरूप लाखों फर्जी कंपनियां सामने आईं। लाखों ऐसे लोगों की पहचान की गई जिन्होंने अरबों रुपये कालेधन के रूप में जमा कर रखा था। अब ऐसे लोगों पर विधिक कार्रवाई कर कालेधन पर लगाम लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी जैसा निर्णय लेने का संकल्प पूर्ण कर दिखा दिया कि देश हित में कड़े निर्णय लेने से भी वह पीछे नहीं हटेंगे। जो लोग नोटबंदी के निर्णय का विरोध कर रहे हैं। उनके कालेधन का मोदी सरकार ने पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि आठ नवंबर को पूरे जिले में कालाधन विरोधी दिवस मनाया जाएगा। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं उनकी हकीकत जनता के सामने लाई जाएगी। गोष्ठी में प्रो. हरीश जोशी, प्रो. एनडी कांडपाल, डा. एसएस पथनी, प्रो. विजय पांडे, रमेश बहुगुणा, प्रो. जेसी साह आदि ने भी विचार रखे। संचालन नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने किया।


इस अवसर पर प्रो. गोपाल नयाल, ऋषि कंडवाल, उमा पाटनी, रणजीत भंडारी, वंशीलाल कक्कड, नरेश वर्मा, अरविंद बिष्ट, अजीत कार्की, रवि रौतेला, मोहन चौहान, प्रकाश भट्, देवेंद्र नयाल, श्याम पांडे, धर्मेंद्र बिष्ट, विनीत बिष्ट, महेश नयाल, लता बोरा, हरीश पंत आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed