फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Reviewed the Gaura Devi Kanya Dhana Yojna

गौरा देवी कन्या धन योजना की समीक्षा की 

Thu, 03 Aug 2017 10:40 PM IST
रानीखेत, अमर उजाला ब्यूरो
रानीखेत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Reviewed the Gaura Devi Kanya Dhana Yojna
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने अधिकारियों की बैठक लेकर गौरा देवी कन्या धन योजना की समीक्षा की। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना था कि आय प्रमाण पत्र की अड़चन के चलते अधिकांश लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। बैठक में तहसीलदार ने इससे संबंधित उप राजस्व निरीक्षकों से वार्ता कर आय प्रमाण पत्र की दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया।

 क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि लंबे समय से बीडीसी की बैठकों में गौरा देवी कन्या धन योजना से लाभार्थियों के वंचित होने की शिकायत उठाते रहे हैं, उनका कहना है कि पात्र होने के बावजूद लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना था कि इसके लिए आय प्रमाण पत्र बनाने में भी खासी अड़चनें आ रही है। पात्रता होने के बावजूद लोगों के तहसील से आय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख ने बृहस्पतिवार को समाज कल्याण, तहसील सहित तमाम अधिकारियों की बैठक लेकर योजना की समीक्षा की। तहसीलदार से आय प्रमाण पत्र की दिक्कतों को सुलझाने की अपील की। तहसीलदार नितेश डांगर ने इस संबंध में सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने कहा कि आपदा में क्षतिग्रस्त भवनों के संबंध में 24 घंटे के अंदर सूचना तहसील में दर्ज करानी चाहिए। बैठक में उपशिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, बीडीओ रंजना राणा, ज्येष्ट प्रमुख अंबा दत्त, सहायक समाज कल्याण अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed