फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Returning from BJP rally jeep fell into a ditch, killing seven

भाजपा की रैली से लौट रही जीप खाई में गिरी सात की मौत 

Tue, 22 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 22 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली से लौट रही एक मैक्स जीप काफलीखान से कुछ दूर सनगांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसका धौलादेवी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर देर शाम जिलाधिकारी सविन बंसल भी मौके को रवाना हो गए।

विज्ञापन


दुर्घटना पर केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नेता प्रतिपक्ष प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा में हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा से लौट रही  मैक्स जीप संख्या यूके04-टीए-8611 काफलीखान से कुछ दूरी पर पलोली बैंड में अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया गया है कि जीप में आठ लोग सवार थे। इनमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को धौलादेवी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में गोधन सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी पालड़ी, राजेंद्र सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी मैल्टाजोल, जय नंदन पुत्र शेर सिंह निवासी मूलाकोट, आनंद राम पुत्र जीतराम निवासी थल दागड़ भनोली शामिल हैं। जबकि गिरीश चंद्र पुत्र लोकमणि ने धौलादेवी अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल संजय राम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


दुर्घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम फिंचाराम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर शाम जिलाधिकारी सविन बंसल भी जिला मुख्यालय से मौके को रवाना हो गए। बताया गया है कि सीएमओ डा.आरसी पंत के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम भी भेज दी गई है। मृतकों के शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने गहरा शोक जताया है। वह हल्द्वानी के लिए रवाना हुए थे लेकिन वापस लौट आए। घटना पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, गोविंद सिंह पिलख्वाल सहित कई अन्य लोगों ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed