{"_id":"5fe9c5178ebc3e3e811d216e","slug":"returned-to-the-team-who-came-to-survey-the-road-almora-news-hld408956328","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटनयालज्यूला में सड़क की सर्वे करने पहुंची टीम को बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटनयालज्यूला में सड़क की सर्वे करने पहुंची टीम को बैरंग लौटाया
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। भाटनयालज्यूला के ग्रामीणों ने गांव के मध्य से सड़क के सर्वे करने की मांग उठाई है। सड़क सर्वे को क्षेत्र में पहुंची लोनिवि की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया और सड़क का सर्वे नहीं करने दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद सर्वे टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
मुख्यमंत्री की घोेषणा में कलेत से भाटनयालज्यूला स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क स्वीकृत है। लोनिवि के अवर अभियंता किशोर बंगारी और सर्वेयर हेम साह सड़क का सर्वे करने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण भड़क गए।
उन्होंने कहा कि सड़क जहां से प्रस्तावित की गई है उसके अनुसार सड़क बनने से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने सर्वे के लिए पहुंची टीम का विरोध किया और टीम को सर्वे नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि गांव के मध्य से सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को यातायात सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में जिस स्थान से सड़क प्रस्तावित की गई है, उससे ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं होगा। ग्रामीणों के विरोेध के बाद बिना सर्वे किए ही टीम को लौटना पड़ा। विरोध करने वालों में ग्राम प्रधान दीपा पांडे, सरपंच रणजीत सिंह अधिकारी, आशुतोष पांडे, बसंत पांडे आदि ग्रामीण शामिल रहे। इधर अवर अभियंता किशोर बंगारी ने बताया कि विभाग द्वारा स्वीकृत स्थान से ही सर्वे करने के लिए वह पहुंचे थे।