फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Returned 15 goats brought for sacrifice

 बलि के लिए लाई गई 15 बकरियों को वापस लौटाया

Sun, 14 Oct 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 14 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Returned 15 goats brought for sacrifice
प्रसिद्ध चितई मंदिर में बलि को लाए गए बकरों को वापस लौटाते गायत्री परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 गायत्री परिवार के लोगों का शारदीय नवरात्र में चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में पशुबलि के खिलाफ जनजागरण अभियान जारी है। शनिवार को गायत्री परिवार ने चितई मंदिर में बकरों की बलि देने पहुंचे लोगों तथा 15 बकरियों और एक मुर्गे को वापस लौटाया। गायत्री परिवार ने लोगों से सात्विक पूजा करने की अपील की।  
विज्ञापन

     
शनिवार को पाट्या गांव के मनोज कुमार, विशालकोट (हल्द्वानी) के चंदन सिंह, टकोली (दन्यां) के दीवान सिंह, खोला पनुवानौला के बिहारी राम,  फुलाड़ी बसोली (ताकुला) के उमेद राम समेत 15 लोग बकरों की बलि देने चितई स्थित ग्वल देवता मंदिर पहुंचे थे। गायत्री परिजनों ने पशु बलि को आए लोगों को हाईकोर्ट के पशुबलि पर रोक संबंधी आदेशों से अवगत कराया। बलि को पहुंचे लोगों ने पशुबलि के खिलाफ अपने क्षेत्र में जनजागरण करने का संकल्प लिया और बलि को लाए गए बकरों को वापस ले गए। 
विज्ञापन


पाट्या (दन्यां) के मनोज कुमार, महेंद्र बिष्ट, सुजल कुमार, सोनू पटियाल, लोहना (ताकुला) के घनश्याम आर्या, भनोली की जानकी रैक्वाल, चंद्रा रैक्वाल आदि ने पशुबलि नहीं करने के साथ ही अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।  जागरूकता अभियान के दौरान कई लोगों ने गायत्री परिवार को लेप्रोसी मिशन करबला के लिए आटा, चावल, दाल, तेल आदि सामग्री दान दी। टकोली दन्यां के लछम सिंह, विशालकोट के कुंवर सिंह करायत, खोला के बिहारी राम, पूजा देवी ने दान दिया। अभियान चलाने वालों में रीता पांडेय, आयुषी, भूमिका, अरविंद तिवारी, मंजू जोशी, आरएस बिष्ट, एमसी पांडेय, अभिषेक, दिनेश भट्ट, मंजू तिवारी आदि मौजूद थे।        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed