फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Retired IAS RK Verma dies of heart attack.

रिटायर आईएएस आरके वर्मा का हार्ट अटैक से निधन, नोएडा से लौट रहे थे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Retired IAS RK Verma dies of heart attack.
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी निवासी पूर्व आईएएस अधिकारी राजकिशोर वर्मा (77) का बृहस्पतिवार शाम को नोएडा से लौटते वक्त लोधिया बैरियर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सूचना पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में अस्पताल को भी सैनिटाइज करवाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रिटायर आईएएस अधिकारी राजकिशोर वर्मा बृहस्पतिवार को नोएडा से अल्मोड़ा लौट रहे थे। इस बीच लोधिया बैरियर पर उनकी स्क्रीनिंग भी की गई। इसी बीच लोधिया बैरियर पर ही उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें उनके रिश्तेदार टीके वर्मा आदि लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वह यूपी में दो जिलों में जिलाधिकारी रहे। इसके अलावा वह कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक भी रहे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गए। उनके पिता स्व मोहन लाल वर्मा अल्मोड़ा के चेयरमैन रहे हैं। उनके निधन पर अनेक लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed