फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Retail Sales Dips In Almora Mobile Market

Almora News: मॉडल और फीचर्स देखकर ऑनलाइन कर देते हैं ऑर्डर

Mon, 30 Jun 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 30 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Retail Sales Dips In Almora Mobile Market
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाली भारी छूट और अन्य ऑफर से स्थानीय कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में मोबाइल कारोबार ऑनलाइन के बढ़ते प्रभाव के कारण धीमा पड़ गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाले भारी छूट और ऑफर्स के चलते ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। जिससे स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
चौक बाजार व्यापारी सागर रावत ने बताया कि ग्राहक अब दुकानों पर केवल मोबाइल फोन देखकर मॉडल और फीचर्स की जानकारी लेते है। बाद में ऑनलाइन ऑर्डर कर देते हैं। इससे उनकी सीधी बिक्री प्रभावित हो रही है। बताया कि दुकानें खुलने के बाद भी मोबाइल बिक्री के मार्केट में बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। पहले की अपेक्षा इस समय 30 से 40 प्रतिशत ग्राहक ही नया मोबाइल ले रहे हैं।
विज्ञापन

कारखाना बाजार के व्यापारी मनोज सिंह ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग के कारण त्योहारी सीजन में भी मोबाइल बाजार की रफ्तार थमी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऑनलाइन शॉपिंग पर विशेष टैक्स लगाया जाए, ताकि स्थानीय व्यापारियों को घाटे से बचाया जा सके। जौहरी बाजार के व्यापारी राकेश सिंह ने बताया कि कई व्यापारी भी मोबाइल ऑनलाइन ऑर्डर करना ज्यादा फायदेमंद समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed