फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Result of CBSE 10th Class

99.2 फीसदी अंक पाकर शारदा स्कूल की दिया, होली एंजिल की प्रियांशी और यशार्थ ने किया जिला टॉप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Result of CBSE 10th Class
अल्मोड़ा के बियरशिवा स्कूल में बच्चों को मिठाई खिलाती प्रधानाचार्य प्रीति पांडे। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना काल में पूर्व परीक्षाओं के आधार पर सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थियों के ऊपर अंकों की बरसात हुई है।
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल की दिया जोशी, होली एंजिल पब्लिक स्कूल की प्रियांशी गुप्ता और यशार्थ चंद्रा ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से अल्मोड़ा जिला टॉप किया है।
वहीं बियरशिवा स्कूल की दृष्टि पांडे 99 फीसदी अंक पाकर दूसरे और इसी स्कूल के कौशल पाडे 98.66 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
शारदा पब्लिक स्कूल के उज्ज्वल पाठक 97.4 फीसदी अंकों के साथ दिया के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ तनस्वी देवली, तनुज लोहनी और वत्सल पंत संयुक्त रूप में स्कूल में तीसरे स्थान पर आए।
विज्ञापन

स्कूल के सभी 135 बच्चे सफल रहे हैं। स्कूल के प्रबंधक शेखर लखचौरा, प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने छात्र-छात्राओं को सराहा।
होली एंजिल पब्लिक स्कूल की मोनिका बिष्ट 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, मानस दुमका 95 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बियरशिवा स्कूल में सभी 153 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की सीबीएसई परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। प्रियांशु शर्मा 96 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरे स्थान पर रहे। 22 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाए हैं। प्रधानाचार्या प्रीति पांडे ने बच्चों को सम्मानित किया। वहां कोऑर्डिनेटर नीमा थापा, कल्पना जोशी, प्रदीप कुमार जोशी, दीपक पंत, दीपिका विल्सन आदि थे।
ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में यश फर्त्याल और सारा उपाध्याय 98-98 फीसदी अंक पाकर स्कूल में प्रथम रहे। हर्ष पवार, रोशनी नेगी 96-96 फीसदी दूसरे, राहुल नेगी 95 फीसदी तृतीय रहे। प्रधानाचार्या सुरीना चौधरी ने बताया कि स्कूल के 16 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाए हैं। प्रबंधक हर्षवर्धन चौैधरी ने खुशी जताई।
आर्मी पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा। विपुल भट्ट ने 97.8 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉप किया है, जबकि कविशा बिष्ट ने 96.6 फीसदी, गर्विता गोस्वामी ने 96.4 फीसदी, रिया फर्त्याल और प्रियांशु नेगी ने 96-96 फीसदी अंक प्राप्त कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी 73 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने बच्चों को सराहा है।
केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा के भी सभी 60 छात्र-छात्राएं सफल रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या माला तिवारी ने बताया कि आदित्य तिवारी (98.4 फीसदी), रेणुका पांडे (97.4 फीसदी), अंशिका पंत (95.6 फीसदी) ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्या तिवारी ने छात्रों की सफलता को श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया है।
स्प्रिंगडेल्स स्कूल अल्मोड़ा के सभी 42 बच्चे हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सफल रहे हैं। 95 फीसदी अंक पाकर तूलिका बिष्ट प्रथम, मोहित बिष्ट 93 फीसदी ने दूसरा, यामिनी रौतेला 90 फीसदी ने तीसरा स्थान पाया। स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योत्स्ना सोहन लाल और निदेशक सेवानिवृत्त कर्नल डेविड डेनियल ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।
न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल का भी 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। यहां कमल चम्याल 96 फीसदी अंक के साथ स्कूल टॉप किया। बच्चों की उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजय जोशी और स्टाफ ने हर्ष जताया है।
महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली का हाईस्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करके शालिनी बिष्ट ने विद्यालय टॉप किया। प्रधानाचार्य बीबी. भट्ट ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त किया है।
23 बच्चों के हिंदी में 90 से अधिक अंक
सोमेश्वर। आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमेश्वर में निशांत राना ने सर्वाधिक 94 फीदसी अंक पाकर स्कूल टॉप किया है। जबकि उर्वशी आर्य 93 फीसदी दूसरे, हर्षित वर्मा 92.4 फीसदी तीसरे स्थान पर रही।

हिंदी विषय में अमन सिंह, निशांत राना ने सर्वाधिक 95 अंक पाए। 23 बच्चों के हिंदी में 90 से अधिक अंक आए हैं। स्कूल के प्रबंधक गोपाल बिष्ट, प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।
अल्मोड़ा जिले के टॉप टेन
दिया जोशी 99.2 शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा
प्रियांशी गुप्ता 99.2 होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा
यशार्थ चंद्रा 99.2 होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा
दृष्टि पांडे 99 बियरशिवा स्कूल अल्मोड़ा
कौशल पाडे 98.66 बियरशिवा स्कूल अल्मोड़ा
संजना 98.6 एपीएस रानीखेत
आदित्य तिवारी 98.4 केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा
नैन्सी पांडे 98.4 एपीएस रानीखेत
अंशुल कर्नाटक 98.4 एपीएस रानीखेत
गुंजिका अधिकारी 98.4 एपीएस रानीखेत
कैलाश भट्ट 98.4 एपीएस रानीखेत
पार्थ भगत 98.4 जीडी बिडला रानीखेत
यश फर्त्याल 98 ग्रीन फील्ड स्कूल अल्मोड़ा
सारा उपाध्याय 98 ग्रीन फील्ड स्कूल अल्मोड़ा
संस्कृति सिंह 97.8 जवाहर नवोदय ताड़ीखेत
विपुल भट्ट 97.8 एपीएस अल्मोड़ा
उज्जवल पाठक 97.4 शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा
रेणुका पांडे 97.4 केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा
तनस्वी देवली 97.2 शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा
तनुज लोहनी 97.2 शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा
वत्सल पंत 97.2 शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा
नयन यश जोशी 97 शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed