{"_id":"591ae0dc4f1c1be764f2300c","slug":"restless-people-for-water-as-heat-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ते ही पानी के लिए बेचैन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ते ही पानी के लिए बेचैन लोग
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Tue, 16 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
एक नौले से पानी भरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल किल्लत गहराने लगी है। जिससे नगर के कई हिस्सों में पानी का संकट गहराने लगा है। वहीं जिन जगहों में पानी आ रहा है उसका भी समय निश्चित नहीं है। पानी की समस्या के चलते होटल व्यवसाय में भी फर्क पड़ रहा है। बची कसर चोरी छिपे टुल्लू पंप लगाने वाले पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
नगर के कई मोहल्लों में इन दिनों पानी की समस्या गहराने लगी है। ढूंगाधारा, मकेड़ी, पोखरखाली, खत्याड़ी, बाजार के कुछ मोहल्लों में पानी के लिए लोग परेशान हैं। जहां पानी आ भी रहा है तो उसका समय अनिश्चित बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि कहीं तड़के पानी खुल जाता है तो कहीं दोपहर बाद या फिर रात को पानी की आपूर्ति हो रही है। जबकि कुछ मोहल्लों में दो-तीन दिन में थोड़ा बहुत पानी लोगों को मिल रहा है। रही सही कसर टुल्लू पंप चलाने वाले और निर्माण कार्यों में पानी खर्च करने वाले पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि नगर में कई जगह लोग टुल्लू पंप का प्रयोग कर रहे हैं जिससे आसपास के घरों में पानी नहीं आ रहा है। इधर पानी की समस्या के कारण होटल व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। कई होटल कारोबारी पानी कम होने के कारण कमरा देने में असमर्थता जता रहे हैं। जिससे पर्यटन व्यवसाय पर भी फर्क पड़ने लगा है। जिलाधिकारी ने भी जल संस्थान को पानी की व्यवस्था सुचारू रखने, पानी का दुरुपयोग करने वालों और टुल्लू पंप का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इधर पानी की समस्या के चलते लोगों को नौलों और जल धारों से पानी भरना पड़ रहा है। सुबह और रात लोगों का अधिकतर समय पानी ढोने में खर्च हो रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि पेयजल की नियमित आपूर्ति की जा रही है। शिकायत मिलने पर निर्माण कार्यों में पानी बर्बाद करने और टुल्लू पंप चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन