फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Resorts To Make Banana And Pine Trees

रिजॉर्ट बनाने को काट डाले बांज और चीड़ के पेड़

Sun, 04 Mar 2018 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 04 Mar 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
Resorts To Make Banana And Pine Trees
रिजॉर्ट निर्माण के लिए दुदोणी में काटे गए हरे पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विकासखंड स्याल्दे के दुदोणी के पास रिजॉर्ट निर्माण के लिए बांज के अलावा चीड़ के एक दर्जन हरे पेड़ काट डाले गए हैं। कुछ कटे पेड़ मौके पर ही पड़े हैं जबकि अन्य कटे पेड़ों को ठिकाने लगा दिया गया है।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि रिजॉर्ट स्वामी ने छह महीने पहले भी बांज, चीड़ के पेड़ काटे थे। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शीघ्र जांच नहीं होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


विकासखंड स्याल्दे के दुदोणी में एक व्यक्ति रिजॉर्ट का निर्माण कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि रिजॉर्ट स्वामी ने बांज, चीड़ के दर्जन भर पेड़ काट डाले हैं। बगैर अनुमति के सड़क का कटान भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जैराज गांव से अवैध रूप से पत्थर निकालने, डोटियाल-सराई मोटर मार्ग पर पानी इकट्ठा करने के लिए बहुत बड़ा गड्ढा खोदने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि इस मामले में पहले भी प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


उन्होंने मामले की शीघ्र जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर तहसीलदार प्रताप राम टम्टा ने बताया कि मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय पटवारी को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed