फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Resolved to fight for the interests of advocates

Almora News: अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प

Thu, 28 Sep 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 28 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Resolved to fight for the interests of advocates
बार भवन में शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित पदाधिकारी । संवाद 
अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप में आयोजित हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में काम करने के साथ ही अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार को बार भवन में आयोजित समारोह में मुख्य चुनाव संयोजक भानु तिलारा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष महेश परिहार, सचिव दीप जोशी, उपाध्यक्ष कवींद्र पंत, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, उपसचिव प्रेम आर्य, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट, पुस्तकालयाध्यक्ष लवली दास्पा, सह-कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, संप्रेक्षक चंदन बगड़वाल सहित कार्यकारी सदस्य पल्लव गस्याल, विवेक तिवारी, सुनील तिवारी, रमाशंकर नैनवाल, सुनील ग्वाल ने शपथ लेते हुए कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों को लेकर गंभीरता से काम करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने बार भवन और चैंबर निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट ने बार पुस्तकालय के लिए ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जिला पंचायत से भी दस लाख रुपये देने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां विशिष्ट अतिथि द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, रमेश नेगी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed