फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Resolve the problems of ex-servicemen: DM

पूर्व सैनिकों की जिला स्तरीय समस्याओं का निराकरण करें अधिकारी: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Resolve the problems of ex-servicemen: DM
अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास परिषद की कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में हुई बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों और अन्य पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी और जिला सैनिक कल्याण परिषद अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया के सामने विभिन्न समस्याएं रखीं। डीएम ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की जिला स्तरीय समस्याओं का सभी अधिकारियों को तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर बड़ी कठिनाइयों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। भूतपूर्व सैनिकों और उनकी वीरांगनाओं ने बैठक में जो समस्याएं रखीं, उन पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। शासन स्तर के प्रकरणों को शासन को अग्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों से समस्याओं को बैठक से पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को लिखित रूप में उपलब्ध कराने को कहा। सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि उनके द्वारा जो भी समस्याएं लिखित में उपलब्ध कराई गई हैं उन्हें संबंधित विभाग को पूर्व में ही प्रेषित कर दें। बैठक के समय संबंधित विभाग को भी उन समस्याओं पर की गई कार्रवाई सहित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अवकाश प्राप्त ले.कर्नल जीएस बिष्ट ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के निदेशक कर्नल बीएस चिकारा, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक डॉ. दीपक मुरारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल, समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्याम सुंदर प्रसाद, सैनिक लीग के अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा, उपाध्यक्ष जीवन नाथ वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, ब्लाक प्रतिनिधि भिकियासैंण मोहन सिंह, ताड़ीखेत नरेंद्र सिंह, लमगड़ा मोहन राम समेत पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed