{"_id":"6aac3495ffbdbe261c09f424","slug":"resident-doctors-strike-called-off-after-assurances-almora-news-c-232-1-shld1002-148817-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित
Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, अपर स्वास्थ्य सचिव और महानिदेशक (चिकित्सा शिक्षा) के साथ बैठक हुई। बैठक में मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का सामूहिक निर्णय लिया है।
रेजिडेंट डॉक्टरों के प्रतिनिधि डॉ. हर्ष और डॉ. अनुराधा ने बताया कि वार्ता के दौरान शासन और विभाग के उच्च अधिकारियों ने डॉक्टरों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि स्टाइपेंड संशोधन का मामला इसी महीने के अंत से पहले होने वाली आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। सरकार की ओर से मिले इस ठोस आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने जनहित को देखते हुए आगामी कैबिनेट बैठक तक के लिए अपनी हड़ताल को टाल दिया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि आगामी कैबिनेट बैठक में स्टाइपेंड संशोधन को लेकर कोई संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया तो सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स सामूहिक रूप से बैठक कर आगे के उग्र आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। संवाद