फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Reservations should be made in the recruitment of guest teachers

गेस्ट टीचरों की भर्ती में भी आरक्षण दिया जाए

Mon, 27 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की प्रेरणा सदन में हुई मंडलीय बैठक में वक्ताओं ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने शिक्षा के स्तर में आ रही गिरावट पर चिंता जताई और शिक्षा स्तर सुधारने पर जोर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने स्कूलों में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति का स्वागत किया। कहा कि गेस्ट टीचर भर्ती में आरक्षण का लाभ दिया जाए। ब्लाक स्तर पर अभ्यर्थी नहीं मिलने पर जिले स्तर पर नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय हुआ कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सोहन लाल ने शिक्षकों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बैठक में प्रांतीय महासचिव अनूप पाठक, अनिल हयूमन, संजय कुमार, जीएल टम्टा, डीआर बाराकोटी, संजय भाटिया, जमुना प्रसाद ग्वासीकोटी, अरविंद गेजवाल, संजय टम्टा, किशोर कुमार, आनंद सिंह विद्रोही, भूपाल कोहली, सुंदर आर्या, गिरीश टम्टा, चंदन ठठवाल, बोधी राम, डीसी आगरी, अर्जुन आगरी मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय भाटिया और संचालन  आईपी ह्यूमन और डीआर बाराकोटी ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed