फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remittance and demand for installment of dearness allowance

पेंशनरों को संशोधित वेतन का अवशेष और महंगाई भत्ते की किस्त देने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Remittance and demand for installment of dearness allowance
द्वाराहाट गवर्नमेंट पेंशनर आर्गनाइजेशन की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
संवाद न्यूज एजेंसीद्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन उत्तराखंड शाखा की बैठक में कई मसलों पर चर्चा हुई। पेंशनरों की समस्याओं का निराकरण करने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में पेंशनरों को एक जनवरी 16 से संशोधित वेतनमान का अवशेष तथा जनवरी 20 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की किस्त देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में संगठन के अध्यक्ष केपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को सक्रिय करने सहित पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर पेंशनर्स के एक जनवरी 16 से संशोधित वेतनमान का अवशेष तथा जनवरी 20 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की किस्त को बहाल किए जाने की मांग की गई। बैठक में गोल्डन हेल्थ कार्ड अभी तक नहीं बनाए जाने पर आक्रोश जताया। पेंशनर्स से गोल्डन हेल्थ कार्ड के अंशदान को कर्मचारियों और अधिकारियों के बराबर काटे जाने का विरोध किया गया। बैठक में कोरोनाकाल में कोरोना को गंभीरता से लेते हुए कोविड नियमों के प्रति समाज को भी जागरूक करने का निर्णय लिया गया। संचालन महामंत्री मोहन सिंह बिष्ट और मंत्री पीएस मेहरा ने संयुक्त रुप से किया। बैठक में बीडी साह, लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, बिशन सिंह कैड़ा, किशन सिंह भंडारी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण तिवारी, नंदन सिंह, बचे सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, इंद्रा सिन्हा, पुष्पा देवी, पान देव, चंद्र लाल वर्मा, देवकी देवी, बंशीधर उप्रेती, खीमानंद कांडपाल सहित तीन दर्जन सदस्यों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed