फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remember the former legislator Tripathi

पूर्व विधायक त्रिपाठी को याद किया

Mon, 23 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 23 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Remember the former legislator Tripathi

जननेता और क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी का जन्म दिन यहां पार्टी कार्यालय में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान हुई गोष्ठी में स्व. त्रिपाठी के जन संघर्ष तथा अन्य कार्यों को याद किया गया और कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलकर उक्रांद को फिर से राष्ट्रीय दलों के विकल्प के रूप में तैयार करने का आह्वान किया गया। तय हुआ कि उक्रांद रानीखेत-गगास एनएच का हॉटमिक्स करने सहित तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए शीघ्र ही संघर्ष करेगा।

विज्ञापन


स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी के 71वें जन्म दिन पर यहां उक्रांद कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। केंद्रीय महामंत्री जगदीश बुधानी ने पूर्व विधायक स्व. त्रिपाठी द्वारा किए गए जन संघर्षों पर विस्तार पूर्वक विचार रखे। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी ने आजीवन जन समस्याओं के लिए संघर्ष किया। कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलकर उक्रांद को मजबूत कर प्रदेश में तीसरी शक्ति के रूप में उभारना होगा।
विज्ञापन


तय हुआ कि गगास-रानीखेत मार्ग का हॉटमिक्स करने, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के कार्यकाल में स्वीकृत सड़कों सहित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करने, जनहित की समस्याओं का निराकरण करने, पेट्रोल और डीजल के दामों की तर्ज पर रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम करने, पहाड़ में रेल लाइन बनाने, पिंडर नदी से पेयजल योजनाएं बनाने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की सहित तमाम मांगों को लेकर संघर्ष होगा।  गोष्ठी की अध्यक्षता कैलाश फुलारा, संचालन लक्ष्मण किरौला ने किया। बैठक में जगदीश बुधानी, आनंद बिष्ट, दान सिंह, लाल सिंह, हिम्मत सिंह, हरीश जलाल, रवि जोशी, भूपाल सिंह, भुवन चौधरी, महेश पंत, लक्ष्मण रौतेला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed