फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Relief... Leopard captured in cage in Someshwar

Almora News: राहत... सोमेश्वर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Sun, 28 Dec 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 28 Dec 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Relief... Leopard captured in cage in Someshwar
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में बीते कुछ समय से तेंदुए की दहशत बनी हुई थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए कई स्थानों कैमरा पर ट्रैप और पिंजरे लगाए थे। इसी क्रम में रविवार सुबह महतगांव के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी कि गांव में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार लोहानी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। बाद में अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए नर तेंदुए की उम्र लगभग पांच वर्ष है और उसकी लंबाई करीब 2.5 मीटर है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। साथ ही कैमरआ ट्रैप की निगरानी के साथ कई स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए हैं। तेंदुए के पकड़े जाने से महतगांव और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से बनी दहशत के माहौल से लोगों को अब काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed