{"_id":"57320d9b4f1c1ba95a919ac5","slug":"refuse-bsnl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाल्ट गांव में आखिरी बीएसएनएल कनेक्शन भी कटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाल्ट गांव में आखिरी बीएसएनएल कनेक्शन भी कटा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 10 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कफड़ा क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं सामान्य होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्षेत्र में पिछले तीन माह से लैंडलाइन सेवाएं ठप पड़ी हैं। जिस कारण अधिकांश उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटवा लिए थे। अब कुमाल्ट गांव में बचा एकमात्र कनेक्शन भी ग्राम प्रधान ने कटवा दिया है। प्रधान का आरोप है कि सेवाएं बाधित होने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि कफड़ा क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं लंबे समय से बाधित चल रही हैं। लैंडलाइन कनेक्शनों की हालत और भी खराब है। पिछले तीन माह से सेवाएं ठप चल रही हैं, जिसके चलते क्षेत्र के 50 से अधिक उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
इधर, कुमाल्ट के प्रधान ललित कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने 2002 में बीएसएनएल लैंडलाइन की सेवा ली थी। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से सेवाएं ठीक नहीं चल रही हैं। कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से भी विभाग को चेताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनके क्षेत्र में 10 कनेक्शन थे। नौ उपभोक्ता तो पहले ही कनेक्शन कटवा चुके थे। गांव में उनके पास ही एकमात्र कनेक्शन बचा था, जिसे उन्होंने भी कटवा लिया है। कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली और उदासीनता के कारण यह कदम उठाया गया है। सभी बिलों का समय पर भुगतान भी किया जाता रहा है, इसके बावजूद अव्यवस्थाएं चल रही हैं।
विज्ञापन